Home » मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 15 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

श्री साय ने सरदार पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा है कि सरदार पटेल अपने फ़ौलादी संकल्पों के कारण लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के लिए किये संघर्ष के दौरान उन्होंने कई आंदोलनों का कुशल नेतृत्व किया।

श्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी सरदार पटेल भारत को एक सूत्र में पिरोने की दिशा में काम करते रहे। भारत देश के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका हमेशा अविस्मरणीय रहेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More