Home » आज शाम 4 बजे शपथ लेंगे CM विष्णुदेव, PM मोदी के साथ 7 राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

आज शाम 4 बजे शपथ लेंगे CM विष्णुदेव, PM मोदी के साथ 7 राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

by Bhupendra Sahu

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में आज शाम 4 बजे सीएम विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। इस शपथ इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। साथ ही 7 राज्यों के सीएम भी मौजूद रहेंगे। पीएम मप्र के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल से सीधे रायपुर पहुंचेंगे और शपथ के बाद यहीं से नई दिल्ली जाएंगे।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग एक हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन जांच अभियान जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी दोपहर 2.15 बजे भोपाल से रवाना होकर 3.20 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.45 बजे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान स्थित हेलीपेड आएंगे और हेलीपेड से सड़क मार्ग द्वारा 3.55 बजे साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। पीएम यहां शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद पीएम साइंस कॉलेज मैदान से शाम 4.50 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर 4.55 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 5.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट आएंगे। प्रधानमंत्री शाम 5.25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के अलावा समारोह में मुख्यमंत्रियों में यूपी से योगी आदित्यनाथ, हरियाणा से मनोहर लाल खट्‌टर, मध्य प्रदेश से मोहन यादव, त्रिपुरा से माणिक शाह, गोवा से प्रमोद सावंत और असम से हिमंता बिस्वा और महाराष्ट्र सीएम एक नाथ शिंदे शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय राज्य मंत्री, बिसेश्वर तुडू, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेंद्र फड़नवीस आदि नेता शामिल होंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More