Home » नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश भर से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने की मुलाकात

नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश भर से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने की मुलाकात

by Bhupendra Sahu

रायपुर । छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंना में प्रदेश भर से आये विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने भेंटकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट करने वालों में उनके गृह जिले जशपुर से आए विभिन्न जनजातीय सामाजिक संगठन, अन्य समाज के प्रतिनिधिमंडल के अलावा प्रदेश के सभी जिलों से आए विभिन्न सामाजिक सगठनों के लोग शामिल थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उनसे मिलने आए सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में कंवर समाज, उरांव समाज, गोंड समाज, अघरिया समाज, रौनियार समाज, यादव समाज के साथ अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More