Home » सुकमा जिला में धान खरीदी प्रारंभ, पहला टोकन 51 क्विंटल का

सुकमा जिला में धान खरीदी प्रारंभ, पहला टोकन 51 क्विंटल का

by Bhupendra Sahu

सुकमा। सुकमा जिला में गुरुवार को इस विपणन वर्ष 2023-24 की पहली धान खरीदी की गई। सुकमा जिला मुख्यालय स्थित धान उपार्जन केन्द्र में कलेक्टर श्री हरिस. एस ने कांटा बाट की विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी प्रारंभ की गई। इस वर्ष धान का पहला टोकन श्री रामकृष्ण राजू का रहा, जिन्होंने 51 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन लिया था। इस अवसर पर नोडल अधिकारी, सहकारी बैंक श्री गौरव शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, लिया व्यवस्था का जायजा- कलेक्टर श्री हरिस. एस ने सुकमा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए आवश्यक व्यवस्थाओं, धान खरीदी की दरों, पंजीकृत किसानों की संख्या, फड की व्यवस्था का जायजा लिया और धान खरीदी के लिए समितियों में की गई तैयारियों से संतुष्टि जताई।

जिला खाद्य अधिकारी श्री जयवर्धन ठाकुर ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु जिले के 3154 कृषकों का नवीन पंजीयन हुआ है। कुल 16 हजार 929 किसानों द्वारा 44 हजार 124.86 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल ली गई है। इस वर्ष जिले में 24 धान उपार्जन केन्द्र के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। प्रशासन द्वारा केन्द्रों पर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

जिला विपणन अधिकारी चेतन आनंद ने बताया कि धान खरीदी के लिए जिले में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। कांटा बाट, कम्प्यूटर, नमी मापक यंत्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री का सत्यापन कर लिया गया है। धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन, भंडारण और व्यापार पर नियंत्रण के लिए भी व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं।
००००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More