कांकेर। लोकतंत्र की नीव को मजबूत करने वयोवृद्ध भी कमतर नहीं है। जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पखांजूर निवासी 102 साल के वयोवृद्ध श्री कनक मंडल में यह जज्बा देखने को मिला।

शतायु पार कर चुके विद्यानगर निवासी श्री मंडल ने बताया कि वह शुरू से वोट करते आ रहे हैं और अगर आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोकतन्त्र की खूबसूरती मतदान करने में है, क्योंकि यही प्रदेश और देश का भविष्य तय करता है।
श्री मंडल के मतदान को यादगार बनाने शतायु वोटर के नाम से मतदान केंद्र परिसर में पौधा भी लगाया गया।