Home » PM Modi ने दी करोड़ों की सौगात, बोले- कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस-नहस हो गया है…

PM Modi ने दी करोड़ों की सौगात, बोले- कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र तहस-नहस हो गया है…

by Bhupendra Sahu

पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के जबलपुर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री लगातार राज्य को सौगात दे रहे हैं। इस मौके पर मोदी ने ककहा कि आज देश वीरांगना रानी दुर्गावती जी की 500वीं जन्मजयंती मना रहा है। रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन अवसर पर मैंने उनकी जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का आह्वान किया था। आज हम सभी इसी उद्देश्य से यहां एकत्र हुए हैं। हमारे पूर्वजों का ऋण चुकाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में अगर रानी दुर्गावती जैसी कोई वीरांगना होती तो वो देश पूरी दुनिया में उछल-कूद करता। आजादी के बाद हमारे देश में भी यहीं होना चाहिए था, लेकिन हमारे महापुरुषों को भुला दिया गया।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर भाई, बहन को कुछ भेंट देता है। रक्षाबंधन के पर्व पर हमारी सरकार ने सभी बहनों को गैस सिलेंडर सस्ता कर दिया था। इस समय उज्ज्वला के लाभार्थी बहनों के लिए सिलेंडर 400 रुपए तक सस्ता किया गया और अब कुछ ही दिनों के बाद दुर्गापूजा, नवरात्रि, दशहरा और दिवाली… ये त्योहार आने वाले हैं तब ये मोदी सरकार ने उज्ज्वला का सिलेंडर कल ही एक बार और 100 रुपये सस्ता कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आज अपने नौजवान साथियों को कुछ पुरानी बात याद कराना चाहता हूं। 2014 से पहले आए दिन कांग्रेस सरकार के हजारों-करोड़ रूपये के घोटाले हेडलाइन बना करते थे। जो पैसा गरीब पर खर्च होना था, वो कांग्रेस के नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जब आपने हमें सेवा का मौका दिया तो हमने कांग्रेस सरकार की उन भ्रष्ट व्यवस्थाओं को बदलने का अभियान चलाया। हमने तकनीक का इस्तेमाल करके करीब 11 करोड़ फर्जी नामों को सरकारी दस्तावेजों से हटाया। ये वो नाम थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ था लेकिन सरकारी दफ्तर से खजाना लूटने का रास्ता बन गया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More