Home » क्रिकेट का महाकुंभ आज से शुरू : इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला, सुरक्षा के मद्देनजर 3500 पुलिसकर्मी तैनात

क्रिकेट का महाकुंभ आज से शुरू : इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला, सुरक्षा के मद्देनजर 3500 पुलिसकर्मी तैनात

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । क्रिकेट के महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप 2023 का आज से आगाज होने जा रहा है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। इस दौरान 3500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।

अहमदाबाद के सीपी जीएस मलिक ने बताया कि आज वर्ल्ड कप की शुरुआत न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच से हो रही है। पुलिस ने भी कमर कस ली हैं और 3500 से ज्यादा पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। इसमें तीन एडिशनल कमिश्नर्स, 13 डीसीपी रैंक अधिकारी और 18 एसीपी शामिल रहेंगे, जिनका उपयोग 500 होम गार्ड्स के साथ किया जाएगा।

ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया गया है, जिसकी जानकारी हमने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। हमारे पास 9 बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड भी हैं। जल्द प्रतिक्रिया देने वाली टीम भी वहां होगी और कई बचाव कार्य स्पॉट पर चलेंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More