Home » मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज प्रमुखों के साथ स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज प्रमुखों के साथ स्वादिष्ट छत्तीसगढी व्यंजन का लिया स्वाद

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज सक्ती जिला के डभरा में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डभरा में कार्यक्रम के बाद आदिवासी समाज प्रमुखों के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने समाज के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल-दाल, रोटी के साथ मुनगा, लाल भाजी, करमत्ता भाजी, सुनसुनया भाजी, भोतवा भाजी, जिमीकाँदा और बड़ी-बिजौरी परोसा गया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच बैठकर भोजन करता पाकर समाज प्रमुख खुशी से गदगद दिखे। आदिवासी समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री को बताया कि समाज के लोगो को शासन की विभिन्न योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More