Home » अजय माकन बने कांग्रेस के नए कोषाध्यक्ष, पवन बंसल की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

अजय माकन बने कांग्रेस के नए कोषाध्यक्ष, पवन बंसल की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने रविवार को अजय माकन को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने माकन को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल के योगदान की सराहना करती है।

पार्टी नेताओं के मुताबिक, बंसल ने पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री माकन पहले दिल्ली इकाई के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके है। वह दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार में भी मंत्री थे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More