Home » सिराज के तूफान में उड़ गया श्रीलंका : 50 रनों पर सिमटी पूरी टीम…. भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर

सिराज के तूफान में उड़ गया श्रीलंका : 50 रनों पर सिमटी पूरी टीम…. भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर

by Bhupendra Sahu

कोलंबो। एशिया कप के फाइनल में श्रीलंकाई टीम भारतीय पेसर मो सिराज के तूफान में उड़ गया। भारत ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 50 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले, वनडे में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर बांग्लादेश के नाम था। बांग्लादेश की टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हुई थी। वनडे में ओवरऑल सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। 2004 में जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर ऑलआउट हुई थी।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। श्रीलंका का यह निर्णय तब गलत साबित होने लगा जब भारतीय तेज गेंदबाज हावी होने लगे। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 15.2 ओवर में पवेलियन लौटा दिया। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पंड्या को 3 विकेट मिले। एक सफलता जसप्रीत बुमराह के हिस्से आई। भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बैटर टिक नहीं पाए। टीम का कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रनों की पारी खेली, जबकि दुशन हेमंथ ने 13 रन बनाए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More