Home » चार दिनों में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हई जवान, बनी वीकेंड पर इतनी ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म

चार दिनों में ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हई जवान, बनी वीकेंड पर इतनी ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म

by Bhupendra Sahu

जवान को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट नजर आ रही है. हर कोई फिल्म की तारीफें कर रहा है और ऐसे में जवान बॉक्स ऑफिस पर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. जवान ने अपनी रिलीज के 4 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डालें हैं. इसी कड़ी में अब शाहरुख खान की फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.
फैंस शाहरुख खान की फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. जवान ने जहां इंडिया में 4 दिनों में 286.16 करोड़ कमा डाले थे तो वहीं अब चार दिनों में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 520.79 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है. इसी के साथ जवान हिंदी सिनेमा में वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है.
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और फिल्म ने 4 दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास रच दिया है. बॉलीवुड के इतिहास में ये ऐसी पहली फिल्म है जिसने वीकेंड पर एक दिन में 80.01 करोड़ का कलेक्शन किया है.
पहले दिन जवान ने 75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 53.23 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 77.83 करोड़ का कारोबार किया और चौथे दिन जवान ने 80.01 करोड़ रुपए कमाए. इस तरह फिल्म चार दिनों में कुल 286.16 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही. अब 5वें दिन का कलेक्शन सामने आना बाकी है जिसके बाद फिल्म 300 करोड़ के पार हो जाएगी.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More