Home » एशिया कप में हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले पाक को झटका, वनडे क्रिकेट की बादशाहत छीनी; ऑस्ट्रेलिया फिर नंबर वन बनी

एशिया कप में हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले पाक को झटका, वनडे क्रिकेट की बादशाहत छीनी; ऑस्ट्रेलिया फिर नंबर वन बनी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने से ठीक पहले पाकिस्तान की टीम को झटका लगा है। दरअसल, साउथ अफ्रीका को मात देते हुए ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से दुनिया की नंबर वन टीम बन गई है और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की वनडे में बादशाहत खत्म हो गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे में नंबर एक का ताज छीना था। हालांकि, पाकिस्तान की टीम इस बादशाहत को ज्यादा दिन बरकरार नहीं रख सकी और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 123 रन से हराकर फिर से नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More