Home » वृद्धिशील सीआरआर को चरणबद्ध तरीके से वापस लिया जाएगा, आरबीआई ने किया फैसला

वृद्धिशील सीआरआर को चरणबद्ध तरीके से वापस लिया जाएगा, आरबीआई ने किया फैसला

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली आरबीआई ने एक बयान में आई-सीआरआर को चरणबद्ध ढंग से वापस लिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत शनिवार से हो जाएगी। रिजर्व बैंक ने 10 अगस्त को बैंकों को जारी निर्देश में कहा था कि 19 मई और 28 जुलाई के बीच वे 10 प्रतिशत वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात (आई-सीआरआर) को बनाए रखें।

समीक्षा के बाद केंद्रीय बैंक ने I-CRR को वापस लेने का किया फैसला
इस कदम का मकसद बैंकिंग प्रणाली में 2,000 रुपये के नोटों की वापसी समेत विभिन्न कारकों से पैदा हुई अतिरिक्त नकदी को अवशोषित करना था। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, ‘समीक्षा के बाद आई-सीआरआर को चरणबद्ध तरीके से वापस लेने का निर्णय लिया गया है। ‘

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More