Home » विस्तारा फ्लाइट में शख्स ने एयर होस्टेस को जबरन लगाया गले, लेनी चाही किस , आरोपी गिरफ्तार

विस्तारा फ्लाइट में शख्स ने एयर होस्टेस को जबरन लगाया गले, लेनी चाही किस , आरोपी गिरफ्तार

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ फिर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मुंबई में फ्लाइट से उतरने से पहले एक शख्स ने एयर होस्टेस को जबरन गले लगाया और फिर उसे किस करने की कोशिश की। पीडि़ता ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। मामला चर्चाओं का विषय बन गया है।
मस्कट से ढाका जाने वाली विस्तारा की एक फ्लाइट मुंबई होकर जाती है। इस फ्लाइट में बांग्लादेश का शख्स मोहम्मद दुलाल भी सवार था। बताया गया है कि आरोपी ने फ्लाइट से उतरने से पहले अभद्रता शुरू कर दी। उसने एयर होस्टेस को जबरन गले लगा लिया। इसके बाद पीडि़ता को किस करने की कोशिश की।
आरोप है कि फ्लाइट के अन्य यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना। लोगों से विवाद करने लगा। जानकारी होने पर फ्लाइट के कैप्टन भी आ गए। जब उन्होंने आरोपी को काबू में करने की कोशिश की तो आरोपी उनसे भी उलझ गया। इस पर फ्लाइट कैप्टन ने आरोपी यात्री को रेड वार्निंग कार्ड दिया।
स्थिति काबू से बाहर होने पर फ्लाइट कर्मियों और पीडि़त एयर होस्टेस ने एयरपोर्ट सुरक्षा का मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले भी फ्लाइट में अभद्रता के कई मामले सामने आ चुके हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More