नई दिल्ली हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई। बुधवार को सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 50 अंकों की बढ़त के बाद बिकवाली दिखी और यह लाल निशान पर पहुंच गया।
वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेत मिलने का असर भारतीय बाजार पर दिखा। सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर सेंसेक्स 54.64 (0.08%) अंकों की मजबूती के साथ 65,834.90 पर जबकि निफ्टी 16.55 (0.08%) अंक चढ़कर 19,591.45 पर कारोबार करता दिखा।