नई दिल्ली केंद्र सरकार की तरफ से संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद से ही इसे लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। एक देश-एक चुनाव से लेकर इंडिया का नाम बदलकर भारत किए जाने तक विशेष सत्र में एजेंडे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस बीच कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और उनसे संसद के विशेष सत्र के एजेंडे पर जानकारी मांगी है।