Home » मलेशिया की जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री हैंं चांदनी बेन्ज, जिनका ईशान खट्टर से जुड़ रहा नाम?

मलेशिया की जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री हैंं चांदनी बेन्ज, जिनका ईशान खट्टर से जुड़ रहा नाम?

by Bhupendra Sahu

ईशान खट्टर इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा है कि ईशान मॉडल चांदनी बेन्ज को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है।इससे पहले ईशान का नाम अनन्या पांडे के साथ जुड़ा था। भले ही दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन काफी समय से उनके साथ होने की अफवाह थी।

चांदनी मलेशिया की जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने टीवी शो माई मदर्स के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।मौजूदा वक्त में चांदनी भारत में हैं और एक मॉडल के तौर पर काम कर रही हैं। वह हिंदी फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैं।

सूत्र ने बताया, ईशान और चांदनी एक-दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने चांदनी को अपने करीबी दोस्तों से भी मिलवाया है। दोनों ने जून, 2023 में डेटिंग शुरू की थी।
ईशान को पिछली बार कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ फोन भूत में देखा गया था।आने वाले दिनों में वह वॉर ड्रामा फिल्म पिप्पा में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक फौजी के किरदार में दिखने वाले हैं, जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया।इसकी कहानी ब्रिगेडियर बलराम की किताब द बर्निंग चाफीज पर आधारित है।फिल्म में ईशान की जोड़ी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ बनी है। इसमें सोनी राजदान और प्रियांशु पेनयुली भी हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More