न्यूयॉर्क (अमेरिका) अगर पेगुला सोमवार को होने वाले मुकाबले में मेडिसन कीज को हरा देती हैं तो लगातार दूसरे साल चार में से तीन ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहेंगी। पेगुला और मेडिसन इसा साल मांट्रियल और सिनसिनाटी में भी भिड़ सकती थी लेकिन कीज ने चोट के कारण नाम वापस ले लिया था।
अमेरिका की जेसिका पेगुला और मेडिसन कीज यूस ओपन टेनिस के चौथे दौर में पहुंच गई हैं। अब दोनों आमने-सामने होंगी। तीसरी वरीयता की पेगुला ने यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना को 6-4, 4-6, 6-2 से पराजित किया। छह साल पहले इसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची मेडिसन कीज ने पहला सेट गंवाने के बाद 14वें नंबर की खिलाड़ी लियुडमिला सैमसोनोवा को 5-7, 6-2, 6-2 से हराया।