Home » जी20 : 7 सितंबर को भारत पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे बैठक

जी20 : 7 सितंबर को भारत पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे बैठक

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी मौजूद होंगे। दुनिया के अलग-अलग देशों के कई शीर्ष नेता इस सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।
भारत भी गर्मजोशी से इनके स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच खबर है कि 7 सितंबर को जो बाइडेन दिल्ली पहुंचेंगे। बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर बताया की जो बाइडन 7 को दिल्ली पहुंचेंगे और अगले दिन यानि 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

व्हाइट हाउस ने जारी एक बयान में बताया कि शनिवार और रविवार (9 और 10 सितंबर) को राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यहां वह जी20 भागीदार स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन से निपटने सहित वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए कई संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करेंगे।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर भी बाइडन चर्चा करेंगे। वह यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों को भी कम करेंगे और वैश्विक चुनौतियों से निपटने सहित गरीबी से बेहतर ढंग से लडऩे के लिए विश्व बैंक सहित बहुपक्षीय विकास बैंकों की क्षमता बढ़ाएंगे। नई दिल्ली में रहते हुए, राष्ट्रपति बाइडन जी20 के लिए प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करेंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More