नई दिल्ली । हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने इस महीने की शुरुआत में चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम में शामिल तीन खिलाड़ियों आकाशदीप, कार्ति और रक्षक खिलाड़ी जुगराज सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह और मिडफील्डर हार्दिक सिंह एशियाई खेलों के लिए क्रमश: कप्तान और उप कप्तान की भूमिका निभाते रहेंगे।
टीम में जुगराज की जगह संजय लेंगे, जबकि आकाशदीप और कार्ति की जगह ललित और अभिषेक को टीम में शामिल किया गया है।
पुरुषों की 12 टीमों की प्रतियोगिता में भारत को पूल ए में एशियाई खेलों के मौजूदा चैंपियन जापान, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है, जबकि पूल बी में कोरिया, मलयेशिया, चीन, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया हैं।