न्यूयॉर्क शीर्ष वरीय कार्लोस अल्काराज ने लॉयड हैरिस को 6-3, 6-1, 7-6 (4) से हराकर यूएस ओपन टेनिस के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
रूस के डेनिएल मेदवेदेव भी दूसरे दौर का अपना मैच जीतने में सफल रहे। इसके अलावा 38 साल के स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका ने भी दूसरे दौर का अपना मैच जीत लिया।
वावरिंका ने 2016 में यूएस ओपन जीता था। उन्होंने अर्जेंटीना के थामस मार्टिन को तीन घंटे 39 मिनट चले मुकाबले में 7-6(6), 6-7(7), 6-3, 6-2 से पराजित किया। मेदवेवदेव ने दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के क्रिस्टोफर ओ कोनोल को 6-2, 6-2, 6-7(6), 6-2 से हराया। मेदवेदेव ने यहां 2021 में खिताब जीता था।