नई दिल्ली भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने 37 साल बाद अपनी बादशाहत गंवा दी है। अब वह देश के सबसे बेहतरीन रैंकिंग वाले खिलाड़ी नहीं हैं।
17 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश अब सबसे बेहतरीन रैंकिंग वाले भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं। आनंद ने तीन दशक से अधिक समय के बाद भारत के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी का ताज गंवाया है।
आनंद जुलाई 1986 से भारत के शीर्ष खिलाड़ी बने हुए थे।