Home » कर की नहीं बढ़ाई गईं दरें, फिर भी जीडीपी से बेहतर रही जीएसटी संग्रह में वृद्धि की गति

कर की नहीं बढ़ाई गईं दरें, फिर भी जीडीपी से बेहतर रही जीएसटी संग्रह में वृद्धि की गति

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली कर चोरी कम होने और बेहतर अनुपालन से जीएसटी संग्रह अगस्त, 2023 में 1.60 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। वह भी तब, जब कर की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 1,59,069 करोड़ के जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी का योगदान 28,328 करोड़ रहा। राज्य जीएसटी की 35,794 करोड़ और एकीकृत जीएसटी की 83,251 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी रही।

एकीकृत जीएसटी में वस्तुओं के आयात से जुटाए गए 43,550 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। कुल जीएसटी संग्रह में उपकर का योगदान 11,695 करोड़ रुपये रहा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More