कैंडी (श्रीलंका) एशिया कप के तीसरे मुकाबले में शनिवार (दो सितंबर) को भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती है।
दोनों टीमें कैंडी के पल्लेकले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ग्रुप-ए में भारत का इस संस्करण में यह पहला मैच है।
वहीं, पाकिस्तान की टीम अपना दूसरा मैच खेलेगी। उसने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया था।