Home » बीच रास्ते में कार रोक इसरो वैज्ञानिक पर हमला, पुलिस कर रही मामले की जांच, देखें कैमरे में कैद वीडियो

बीच रास्ते में कार रोक इसरो वैज्ञानिक पर हमला, पुलिस कर रही मामले की जांच, देखें कैमरे में कैद वीडियो

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरू । इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक पर कथित तौर पर हमले का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का बताया जा रहा है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है और आरोपी की तलाश जारी है। खास बात है कि 23 अगस्त को ही चांद पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो को पूरे देश ने बधाइयां दी थीं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ की प्रोफाइल के अनुसार, आशीष लांबा इसरो में वैज्ञानिक हैं। उनके साथ यह घटना बेंगलुरु स्थित ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर निर्मित नए एचएएल अंडरपास के पास हुई है। उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। खास बात है कि घटनास्थल से इसरो का दफ्तर कुछ ही दूरी पर था।
उन्होंने बताया, ‘कल इसरो दफ्तर के पास नवनिर्मित ॥्ररु अंडरपास के पास एक व्यक्ति बगैर हेलमेट लगाए लापरवाही से स्कूटी चलाकर मेरे सामने आ गया और मुझे अचानक ब्रेक लगाने पड़े।Ó एक अन्य पोस्ट में लांबा ने जानकारी दी, ‘वह हमारी कार के पास आया और लड़ाई करना शुरू कर दिया। उसने दो बार मेरी कार पर लात मारी।Ó
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More