नई दिल्ली मोहन बागान सुपरजायंट्स मंगलवार को एएफसी कप में ढाका की टीम अबाहिनी लिमिटेड के सामने होगी। पिछले मुकाबले में बागान ने अबाहिनी को 3-1 से हराया था, लेकिन इस बार स्थितियां वैसी नहीं हैं। अबाहिनी की टीम शानदार प्रदर्शन करती आ रही है और बागान को उससे सावधान रहना होगा।
मोहन बागान की अबाहिनी के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती अपनी मारक क्षमता को बढ़ाने की होगी। बागान इस समय एक साथ तीन टूर्नामेंट एएफसी कप, डूरंड कप और कलकत्ता फुटबाल प्रीमियर डिवीजन में खेल रही है। टीम के स्पेनिश कोच जुआन फर्नांडो का कहना है कि उनका सिर्फ और सिर्फ ध्यान कल होने वाले मुकाबले पर है। इसके बाद वह डूरंड कप के बारे में सोचेंगे। वह इस मुकाबले को फाइनल की तरह लेंगे।