Home » आजादी के 76 वर्ष में 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा… समाज सेविका श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में विधायक देवेंद्र यादव और उनके समर्थकों का किया भव्य स्वागत

आजादी के 76 वर्ष में 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा… समाज सेविका श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में विधायक देवेंद्र यादव और उनके समर्थकों का किया भव्य स्वागत

by Bhupendra Sahu

भिलाई। आजादी की 76 वी वर्षगांठ पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा विधायक श्री देवेंद्र यादव के नेतृत्व में 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पदयात्रा के रूप में संपन्न की गई इस कड़ी में आज 14 अप्रैल को सेक्टर 4 मैं यात्रा के एक पड़ाव में महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्वेता सौरभ मिश्रा के अगवाई में विधायक श्री देवेंद्र यादव और संकल्पित पद यात्रियों का अपने सेक्टर वासियों के साथ सम्मान और स्वागत कर राष्ट्रीय सम्मान की बात कहीं इसी कड़ी में श्री देवेंद्र यादव जी अपने शब्दों में बताया कि जिस तरह भारत अपनी विभिन्नताओं के साथ अलग-अलग जाति संप्रदाय और उनकी परंपराओं को दर्शाते हुए अपनी अनेकता में एकता के लिए पहचाना जाता है

इस तरह हमारा भिलाई अपनी अनेकता ने भी एकता का उदाहरण बार-बार प्रस्तुत करता रहा है और इस आजादी के महापर्व को सम्मान दिलाने के लिए निरंतर में प्रयासरत रहूंगा आने वाली पीढिय़ों को इस महापर्व से अवगत कराने के लिए इस तरह की पद यात्राएं लगातार संपन्न की जाएगी जिससे युवाओं में देश के प्रति प्रेम और सम्मान की ज्योत प्रज्वलित की जा सके।

महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य रूप से पप्पू खान इमरान अंसारी आशीष शुक्ला गुरमुख सिंह निशांत राव राहुल मिश्रा तुषार शामिल रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More