Home » एनिमल की रिलीज को लेकर उत्साहित रश्मिका मंदाना, दिसंबर है लकी महीना

एनिमल की रिलीज को लेकर उत्साहित रश्मिका मंदाना, दिसंबर है लकी महीना

by Bhupendra Sahu

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पहले 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। फिल्म टलने की लंबी आशंकाओं के बाद निर्माताओं ने इसकी आधिकारिक घोषणा की थी।अब यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होनी है।फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।रश्मिका के करियर के लिए दिसंबर हमेशा अच्छी किस्मत लेकर आया है। अब मीडिया से बातचीत में उन्होंने दिसंबर में आने वाली एनिमल पर बात की है।

रश्मिका ने दिसंबर में मिलने वाली सफलताओं पर बात की।उन्होंने कहा, दिसंबर का महीना मेरे लिए हमेशा किस्मत वाला रहा है। मेरे डेब्यू किटी पार्टी से लेकर, पुष्पा, चमक, अंजनीपुत्र, मुझे इस महीने रिलीज हुई अपनी हर फिल्म के लिए बहुत प्यार मिला है। एनिमल 5वीं फिल्म होगी, जो दिसंबर में रिलीज होगी। मैं इसके लिए काफी रोमांचित हूं।दर्शक भी फिल्म में रणबीर और रश्मिका की नई जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, मैं यह देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि दर्शक फिल्म और फिल्म में मेरे किरदार के बारे में क्या प्रतिक्रिया देंगे। मेरे लिए यह बिल्कुल अलग किरदार है। मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं किया है। मैंने कभी ऐसे किरदार में खुद की कल्पना भी नहीं की थी। यही वजह है कि मैं यह जानने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि प्रशंसक और समीक्षक क्या कहते हैं।

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। इसमें अनिल, रणबीर के किरदार के पिता की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं बॉबी विलेन होंगे।इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं।फिल्म के सभी किरदारों के बीच के असहज रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी, जिनसे जूझते हुए आखिर में फिल्म का मुख्य किरदार (रणबीर) स्वभाव में जानवर (एनिमल) बन जाएगा।फिल्म से रणबीर का गंभीर लुक जारी हो चुका है।

रश्मिका अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा से हिंदी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई थीं।वह पिछले साल अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय में नजर आई थीं। इसके बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनू में भी दिखाई दी थीं।वह अनीस बाज्मी की एक एक्शन कॉमेडी में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। उन्होंने विक्की कौशल के साथ भी एक फिल्म साइन की है।वह एक महिला केंद्रित फिल्म रेनबो का भी हिस्सा हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More