Home » CM भूपेश बघेल ने 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CM भूपेश बघेल ने 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जीवनी पर आधारित त्यागमूर्ति स्मृति पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख 15 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत विभाग के अंतर्गत 1 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के 71 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव के अंतर्गत 20 करोड़ 91 लाख 52 हजार रूपए की लागत के 2 विकास कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के अंतर्गत 40 लाख 40 हजार रूपए की लागत के 2 विकास कार्य, सीजीएमएससी राजनांदगांव अंतर्गत 6 करोड़ 86 लाख 84 हजार रूपए की लागत के 16 विकास कार्य तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 27 करोड़ 28 लाख 2 हजार रूपए की लागत के 7 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 25 लाख 86 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्यों, कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण राजनांदगांव अंतर्गत 23 करोड़ 61 लाख 27 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्य, सीजीएमएससी राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 76 लाख 64 हजार रूपए की लागत के 5 विकास कार्य एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 10 करोड़ 60 लाख 20 हजार रूपए की लागत के 1 विकास कार्य का लोकार्पण किया गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More