Home » जिम में वर्कआउट करती दिखीं नेहा मलिक, भोजपुरी क्वीन की फिटनेस देख फैंस का धड़का दिल

जिम में वर्कआउट करती दिखीं नेहा मलिक, भोजपुरी क्वीन की फिटनेस देख फैंस का धड़का दिल

by Bhupendra Sahu

भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक हमेशा अपनी बोल्ड फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। उनकी हर एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट लुक से इंटरनेट पर कहर बरपा दिया है। इन तस्वीरों में उनकी फिटनेस देखकर फैंस का मन डोल गया है। हालांकि उनके इस लुक पर फैंस अपनी नजरें टिकाए बैठे हैं।

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल की हीरोइन नेहा मलिक आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही तेजी से सुर्खियां बटौरने लगता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी जिम वेयर में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका सेक्सी फिगर और फिटनेस देखकर फैंस आहें भरने से बिल्कुल भी नहीं कतरा रहे हैं। नेहा मलिक ने इस दौरान टाइट फिटेड पेंट और साथ ही स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई। एक्ट्रेस अपने इस लुक में बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं।

अपने बालों की हाई पोनी बांध कर साथ ही सटल बेस मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने लुक को बखूबी से निखारा है। फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस कैमरे के सामने अपनी परफेक्ट टोन्ड बॉडी और फिटनेस फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर ये साबित होता है कि नेहा मलिक खुद को मेंटेन रखने के लिए काफी हेवी वर्कआउट करती हैं। बताते चलें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी तगड़ी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More