Home » वाणी कपूर के साथ जमेगी राजकुमार राव की जोड़ी, लेकर आ रहे फिल्म बचपन का प्यार

वाणी कपूर के साथ जमेगी राजकुमार राव की जोड़ी, लेकर आ रहे फिल्म बचपन का प्यार

by Bhupendra Sahu

अभिनेता राजकुमार राव अपने करियर में सोनम कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर, कृति सैनन और भूमि पेडनेकर जैसी कई अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं और अब उन्हें एक नई जोड़ीदार मिल गई है।दरअसल, राजकुमार एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है बचपन का प्यार। इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ बनने जा रही है।दोनों साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, अनुभव सिन्हा एक छोटे शहर की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म बचपन का प्यार बना रहे हैं। इसमें राजकुमार और वाणी मुख्य भूमिका में होंगे।यह लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित एक अनोखी प्रेम कहानी है, जिसका निर्देशन अपूर्वा धर बडगइयां करेंगे, जिन्होंने इससे पहले जितेंद्र कुमार अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म चमन बहार का निर्देशन किया था।राजकुमार और वाणी दोनों ने फिल्म साइन कर ली है और अगले महीने वे इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।
सिन्हा इस फिल्म के जरिए पहली बार वाणी के साथ काम कर रहे हैं, वहीं राजकुमार संग यह उनकी तीसरी फिल्म होगी।पिछली बार दोनों फिल्म भीड़ के लिए साथ आए थे। हालांकि, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ था। रिलीज से पहले यह फिल्म काफी विवादों में भी रही थी।दोनों एक एंथोलॉजी सीरीज भी लेकर आ रहे हैं और इसकी रिलीज से पहले ही उनकी अगली फिल्म से जुड़ीं जानकारियां भी सामने आ गई हैं।

निर्देशक, निर्माता और स्क्रीनराइटर सिन्हा ने थप्पड़, आर्टिकल 15 और मुल्क जैसी शानदार फिल्में निर्देशित की हैं। तुम बिन उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी।वह इन दिनों एक और प्रेम कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसके निर्देशन की कमान सुधीर मिश्रा पर है। इसके अलावा दोनों एक वेब सीरीज पर भी काम कर रहे हैं।वह एंथोलॉजी फिल्म बी पॉजिटिव को लेकर भी चर्चा में हैं। इसका निर्माण, लेखन और निर्देशन का जिम्मा सिन्हा पर ही है।

वाणी जल्द ही यशराज फिल्म्स की सीरीज मंडाला ब्रदर्स में नजर आएंगी। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन गोपी पुथरन ने किया है।इसके अलावा वह फिल्म सर्वगुण संपन्न में नजर आएंगी। इसके उनके साथ अभिनेता इश्वाक सिंह हैं। इसमें 90 के दशक में सेट की गई एक अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। यह एक सोशल कॉमेडी फिल्म है।दूसरी तरफ राजकुमार द क्रू, स्त्री 2, श्री और मिस्टर एंड मिसेज माही जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाएंगे।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More