Home » पंजाब में कई स्थानों पर एनआईए की रेड, जालंधर में तड़के तीन बजे पूर्व सरपंच के घर मारा छापा

पंजाब में कई स्थानों पर एनआईए की रेड, जालंधर में तड़के तीन बजे पूर्व सरपंच के घर मारा छापा

by Bhupendra Sahu

चंडीगढ़। पंजाब के जालंधर समेत कई स्थानों पर एनआईए ने आज सुबह रेड की। जालंधर के डल्लेवाल के लवशिन्द्र सिंह के घर पर छापेमारी की गई। लवशिंद्र सिंह सिख स्टूडेंट फेडरेशन से सम्बंधित है। एनआईए ने एक संदिग्ध फोन कॉल को लेकर छापेमारी की। टीम ने जालंधर में दो जगहों पर छापेमारी की है।

दूसरी छापेमारी किशनगढ़ के पास स्थित गांव दौलतपुर में पूर्व सरपंच के घर हुई। एनआईए की टीम ने तड़के तीन बजे अकाली दल के एक पूर्व सरपंच के घर दबिश दी। मलकीत सिंह दौलतपुर अकाली दल का नेता है। इस दौरान इलाके को सील कर दिया गया। किसी को न घर से बाहर आने दिया जा रहा है और न ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

वहीं, मोगा के निहाल सिंह वाला के गांव धूरकोट रणसीह कलां में भी एनआईए की रेड हुई है। जानकारी के मुताबिक टीम सुबह करीब पांच धूरकोट रणसीह कलां के रहने वाले जसविंदर सिंह और उसके भाई सतनाम सिंह के घर पहुंची। ये परिवार खालिस्तान समर्थक है, जिस वजह से एनआईए ने दबिश दी। सुबह 9 बजे तक पूछताछ करने के बाद टीम वहां से चली गई।

इसके अलावा हृढ्ढ्र की टीम ने मलोट के निकट पड़ते गांव सरावां बोदला में सुबह साढ़े छह बजे एनआईए की टीम ने एक किसान के घर पर दबिश दी। एनआइए की तीन सदस्यीय टीम ने ढाई घंटे तक किसान से पूछताछ की। जाते समय किसान का मोबाइल फोन साथ ले गए। किसान को सात अगस्त को दिल्ली में एनआईए के कार्यालय में पेश होने का नोटिस दिया गया है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More