रायपुर शिक्षा और ज्ञान सदैव मानवता के विकास के लिए प्राथमिकता रखते हैं। उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा आवश्यक है। विद्यार्थी शिक्षा पूर्ण करने के बाद विभिन्न क्षेत्र में अपना कार्य उत्कृष्टता से करते हुए देश को गौरान्वित करें। समाज के गरीब, शोषित और पिछडे़ वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करें। सरकार ने इन वर्गाे के लिए अनेक योजनाएं बनाई है जिसका लाभ जरूरत मंद तक पहुंचाए।
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने इस वर्ष छत्तीसगढ़ के 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं सम्मानित करते हुए यह उद्गार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम एक निजी चैनल द्वारा मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया था।