Home » मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थियों से की बात.. युवाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा-भविष्य संवारने के लिए बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थियों से की बात.. युवाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा-भविष्य संवारने के लिए बड़ा कदम

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेलमुख्यमंत्री निवास रायपुर में बेरोजगारी भत्ता योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पहुंचे युवा हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के सामने दिल खोल के बात रखी। मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए युवाओं ने कहा कि इस योजना से उन्हें बड़ा सहारा मिला है। परीक्षा की तैयारी और इससे जुड़े अन्य खर्चों के लिए भी परिवार पर उनकी निर्भरता कम हुई है। युवाओं ने कहा कि आप ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व देने की बात करते हैं। युवाओं को कौशल विकास व उद्यमिता से जोड़ा और रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया है। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर जिन युवाओं को नौकरियां मिली है, उन्होंने ने भी मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने भी युवाओं को नए रोजगार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों के राशि अंतरण कार्यक्रम के दौरान युवाओं से बात की। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के जनप्रतिनिधि और हितग्राही शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री के युवाओं से बातचीत के दौरान कई रोचक सवाल-जवाब भी हुए।

दुर्ग के सुमन को मिल रहा है प्रशिक्षण, बैंगलोर में मिलेगी नौकरी
दुर्ग जिले के डुण्डेरा के रहने वाले सुमन क्षत्री को पिछले 4 महीने से बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है और बेरोजगारी भत्ते के साथ ही कौशल प्रशिक्षण मिल रहा है। सुमन ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें बैंगलोर स्थित कंपनी में कार्य करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल के पूछने पर सुमन ने बताया कि शुरूआत में उसे 15 हजार रूपए प्रतिमाह मिलेंगे। इसके बाद 30 प्रतिशत इन्क्रीमेंट के साथ सैलरी बढ़ेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More