नई दिल्ली गौतम अदाणी ने मुंबई स्थित धारावी के पुनर्विकास के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया है। उन्होंने कहा है कि पुनर्विकास के बाद धारावी 21वीं सदी का आधुनिक और अत्याधुनिक शहर बनेगा। एक आलेख में अदाणी समूह के मुखिया ने 1970 के दशक के अंत में धारावी के साथ अनुभवों के बारे में भी बताया है।
उन्होंने लिखा है कि उस दौरान वे धारावी में भारत की संस्कृतियों और भाषाओं के जीवंत मिश्रण से प्रभावित हो गए थे। बता दें कि नवंबर 2022 में अदाणी प्रॉपर्टीज ने धारावी के पुनर्विकास से जुड़ी परियोजना की बोली हासिल की थी।
अदाणी ने अपने आलेख में बताया है कि कैसे यह परियोजना अपने पैमाने और जटिलता के कारण अद्वितीय है। उन्होंने लिखा कि इस योजना में लगभग दस लाख लोगों को फिर से बसाना और धारावी के विभिन्न व्यवसायों का पुनर्वास शामिल होगा।