नई दिल्ली केंद्र सरकार ने आम आदमी को ऊंची खुदरा कीमतों से राहत देने के लिए सब्सिडी वाले टमाटर की कीमत गुरुवार से 80 रुपये प्रति किलोग्राम से घटाकर 70 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है।
केंद्र सरकार भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर और कुछ अन्य प्रमुख शहरों में 80 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर लोगों को टमाटर बेच रही है।