Home » चंद्रयान-3 लॉन्च : चांद छूने रवाना हुआ हमारा चंद्रयान, 50 दिन बाद छुएगा चंद्रमा की सतह

चंद्रयान-3 लॉन्च : चांद छूने रवाना हुआ हमारा चंद्रयान, 50 दिन बाद छुएगा चंद्रमा की सतह

by Bhupendra Sahu

श्रीहरिकोटा। लंबे इंतजार के बाद भारत का तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) शुक्रवार को लॉन्च हो गया। इसे शुक्रवार की दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा।

‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया। इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था। इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था।

चंद्रयान-3 को चांद तक पहुंचने में महीनेभर से ज्यादा का समय लगेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 23 या 24 अगस्त को यह चांद की सतह पर लैंड कर सकता है। बता दें इससे पहले चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था, लेकिन 6-7 सितंबर को विक्रम लैंडर की क्रैश लैंडिंग हो गई थी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More