Home » मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में उतरे नेता : अमित शाह

मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में उतरे नेता : अमित शाह

by Bhupendra Sahu

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं से कहा कि वे मजबूती के साथ्ज्ञ चुनाव मैदान में उतरें। शिवराज सरकार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, उसे जनता के बीच पहुंचाना अब संगठन का काम है। इस बीच जल्द ही विजय संकल्प अभियान की शुरुआत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शाह की मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी गई है। उन्होंने प्रभारी भूपेन्द्र यादव द्वारा गुजरात में अपनाई गई सूक्ष्म कार्ययोजना का हवाला भी दिया और कहा कि हमें भी उसी तरह तैयारी करनी है।

गुजरात और अन्य राज्यों के संगठन क्षमता वाले कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र में भी लोगों को तैनात कर दिया जाए और एक महीने में सभी प्रभारी बैइकें कर मैदानी स्थिति का आकलन कर लें।

इसमें संगठन की जिम्मेदारी बड़ी है, इसलिए प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री दोनों इस कार्य में जुट जाएं। बूथ से राज्य तक की तैयारियों पर की बात : शहा ने बूथ स्तर से राज्य स्तर पर अब तक की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की। मंगलवार रात को भोपाल में हुई पहली बैठक में प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई।

शाह ने खासतौर से कांग्रेस व अन्य दलों वाली 103 विधानसभा सीटों पर अब तक की गई तैयारियों का ब्यौरा मांगा। इन सीटों पर कांग्रेस की कमजोरियों और बूथ स्तर पर तैयारियों की जानकारी को विधानसभावार तैयार करने के लिए कहा है। वोट प्रतिशत 51 करने के अब तक किए गए प्रयासों पर भी उन्होंने बातचीत की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More