रायपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें विधानसभा चुनाव के पहले यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और दीपक बैज के संगठन नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।
सांसद बैज का 14 जुलाई को जन्मदिन है और आज उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को उन्हें जन्मदिन का अग्रिम तोहफ ा दिया जाना माना जा रहा है। सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं काफ ी लंबे समय से चल रही थीं। आखिरकार आज पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंप दी।
सीएम भूपेश ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज जी को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम जी का संगठन का सफल नेतृत्व करने के लिए आभार।