Home » शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 19400 के करीब पहुंचा

शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 19400 के करीब पहुंचा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की मजबूत शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों तक उछला जबकि निफ्टी ़19400 के करीब पहुंच गया।

फिलहाल सेंसेक्स 215.19 (0.33%) अंकों की बढ़त के साथ 65,495.64 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 61.10 (0.32%) अंक मजबूत होकर 19,392.90 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सुला वाइनयार्ड्स के शेयर तीन प्रतिशत जबकि आरआईएल के शेयर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की मजबूती के साथ 82.55 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More