Home » मनोज राजपूत फिल्म के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “गांव के जीरो शहर मा हीरो” की शूटिंग अब दुर्ग के उरला में…

मनोज राजपूत फिल्म के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “गांव के जीरो शहर मा हीरो” की शूटिंग अब दुर्ग के उरला में…

by Bhupendra Sahu

दुर्ग मनोज राजपूत फिल्म के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “गांव के जीरो शहर मा हीरो” की शूटिंग अब दुर्ग के उरला में जारी है मनोज राजपूत का कहना है कि उनका इस इस गांव से अलग ही लगाव है क्योंकि उनका जन्म इसी गांव में हुआ था जो भी दिया है आज इसी मिट्टी ने दिया है जिस वजह से वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं कि वह लोगों के बीच प्यार बांट पा रहे हैं

दरअसल मनोज राजपूत इसी गांव में पले बड़े और यहीं की मिट्टी में खेलते खेलते बिजनेस टायकून के रूप में उभरे अब वे बिल्डर के पेशे से उठकर अपने ख्वाब को पूरा करने की ओर अग्रसर है वह बचपन में अक्सर सलमान खान की मूवी को देखकर प्रेरित होते थे और उनकी इच्छा भी रंगमंच पर कलाकारी करने को लेकर थी, उनके अंदर का कलाकार ही था जो उनको अक्सर रंगमंच की ओर बढ़ने आवाज दिया करता था आज उसी वजह से उन्होंने खुद एक कंटेंट तैयार किया और उसकी शूटिंग अभी जारी है फिलहाल दर्शकों को नवंबर माह में यह पिक्चर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी जिसमें दुर्ग का जीरो हीरो बनकर उभरने वाला है।

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार भगवान तिवारी
बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार भगवान तिवारी भी इस बन रहे मूवी में अभिनय कर रहे हैं जो कि बेहद प्रभावशाली रोल में दिखाई देंगे। कौन है भगवान तिवारी..? भगवान तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर कलार कहार के रूप में की थी वह ‘ए वेडनसडे’, ‘स्पेशल 26’, ‘रईस’, ‘मसान’, ‘कमांडो’ आदि फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आमतौर पर नकारात्मक या इंस्पेक्टर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ‘गुलाम’ और ‘कृष्णा चली लंदन’ जैसे हिंदी टीवी धारावाहिकों के लिए भी काम किया है। वह अपने गृहनगर सरगुजा, छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम संचालित करते है।

फिल्म के हीरो मनोज राजपूत (निर्माता) हीरोइन छत्तीसगढ़ की विख्यात अदाकारा इशिका यादव सहित इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के तमाम नामी गिरामी कलाकारों हास्य अभिनेताओं को अभिनय करते देखना सुखद अनुभव होगा। फिल्म छत्तीसगढ़ के स्थानीय खूबसूरत लोकेशन में फिल्म आने के साथ-साथ हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी के भव्य प्रांगण पर भी फिल्माई जाएगी छत्तीसगढ़ फिल्म गांव के जीरो शहर में हीरो की भव्यता को देखकर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री व मीडिया में अभी से भारी चर्चा का दौर प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ के आम दर्शकों के मन में भी इस फिल्म को लेकर अभी से जिज्ञासा व इंतजार शुरू हो गया है।

फिल्म का संगीत छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक ख्याति प्राप्त गायक व संगीतकार सुनील सोनी द्वारा दिया गया है। मेकअप व कॉस्टयूम डिजाइन में विलास राव जी अपनी भूमिका अदा करेंगे। इस फिल्म की लगभग 30% मूवी सूट की जा चुकी है बहुत जल्द नवंबर माह में आपको बड़े पदों पर यह फिल्म देखने को मिलेगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More