Home » स्वितोलिना और सोफिया केनिन तीसरे दौर में पहुंचीं, बेल्जियम की मर्टेंस और चीन की वेंग बाहर

स्वितोलिना और सोफिया केनिन तीसरे दौर में पहुंचीं, बेल्जियम की मर्टेंस और चीन की वेंग बाहर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना और अमेरिका की सोफिया केनिन ने गुरुवार को विंबलडन टेनिस के चौथे दिन जीत के साथ तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। क्वालिफाइंग दौर से पहुंचीं अमेरिका की सोफिया केनिन ने मुख्य ड्रॉ में लगातार अपना दूसरा मैच जीतते हुए चीन की वेंग को 6-4, 6-3 से हराया। स्वितोलिना ने दूसरे दौर में बेल्जियम की एलिसे मर्टेंस को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-1, 1-6, 6-1 से पराजित किया।

चार साल पुरानी फॉर्म में
स्वितोलिना ने अप्रैल में बिटिया को जन्म देने के बाद टूर में वापसी की है। इससे पिछले ग्रैंडस्लैम में वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रहीं थी। उन्होंने यहां अपने पहले दौर में अमेरिका की 43 साल की पांच बार की विजेता अमेरिका की वीनस विलियम्स को हराया था। 28 साल की स्वितोलिना ने मर्टेंस ने पहले सेट में दो ब्रेक के साथ आसानी से नियंत्रण बना लिया था। दुनिया की पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी ने वैसी ही फॉर्म की झलक दिखाई है जैसे 2019 में दिखी थी, तब वह सेमीफाइनल तक पहुंची थी। दूसरे सेट में मर्टेंस ने लय हासिल कर ली और 5-0 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे सेट के दूसरे गेम में स्वितोलिना ने ब्रेक प्वाइंट हासिल किया और फिर नियंत्रण बनाते हुए सेट और मैच कब्जे में कर लिया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More