मुंबई कार्यकारी निदेशक के रूप में प्रोन्नत होने से पहले वासुदेवन भुगतान एवं निपटान प्रणाली विभाग के प्रभारी मुख्य महा-प्रबंधक थे। वह रिजर्व बैंक के केंद्रीय कार्यालय समेत बेंगलुरु, मुंबई और नयी दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालयो में भी काम कर चुके हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने पी. वासुदेवन को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। उनके पास मुद्रा प्रबंधन समेत तीन विभागों की जिम्मेदारी उनके पास होगी। आरबीआई ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बयान में आरबीआई ने बताया कि उनकी नियुक्ति तीन जुलाई से प्रभावी हो गई है।
बयान के मुताबिक, कार्यकारी निदेशक के रूप में प्रोन्नत होने से पहले वासुदेवन भुगतान एवं निपटान प्रणाली विभाग के प्रभारी मुख्य महा-प्रबंधक थे। वह रिजर्व बैंक के केंद्रीय कार्यालय समेत बेंगलुरु, मुंबई और नयी दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालयो में भी काम कर चुके हैं।