बेमेतरा पूरे छत्तीसगढ़ सहित जिले को भी हरा-भरा करने की कवायद जारी है। विधायक श्री आशीष छाबड़ा एवं कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने उप मंडल परिसर में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पौधा तुंहर द्वार योजना के तहत पौध वितरण के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती शकुंतला साहू, वनमंडलाधिकारी दुर्ग श्री शशिकुमार, उप वनमंडलाधिकारी श्री व्ही.एच. दुबे, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित वन विभाग अधिकारी-कर्मचारी प्रधान मौजूद थे।
विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने कहा कि वृक्षारोपण के लिए लोगों को अधिक से अधिक प्रेरित करने के लिए वन विभाग ने ‘‘पौधा तुंहर द्वार’’ योजना की शुरुआत की है। इसमें लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके घर तक निःशुल्क पौधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
वन विभाग ने चालू वर्ष में ‘‘पौधा तुंहर द्वार’’ कार्यक्रम के तहत आज से पौध वितरण की शुरुआत की है। इसके तहत लोगों के दरवाजे तक फ्री में पौधा मुहैया कराया जाएगा। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने आम जन से अपने घर के आसपास सुरक्षित ज़मीन पर फलदार व छायाडेयर पेड़ लगाने की अपील की।ताकि आसपास का पर्यावरण वातावरण स्वच्छ अच्छा रहे।