Home » बंगाल तृणमूल के भ्रष्टाचारों को कभी नहीं भूलेगा: मोदी

बंगाल तृणमूल के भ्रष्टाचारों को कभी नहीं भूलेगा: मोदी

by Bhupendra Sahu

भोपाल । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज जहां दावा किया कि केंद्र में भाजपा सरकार सिर्फ छह महीने और है क्योंकि अगले साल फरवरी मार्च में चुनाव हो जाएंगे। वहीं मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर ममता सरकार रही । भोपाल में बीजेपी बूथ कमेटी के अध्यक्षों के साथ मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल शासित बंगाल में जैसे भ्रष्टाचार की बाढ़ आ गई है।

उपरोक्त जनसभा में पीएम ने तृणमूल शासित राज्य की सरकार पर हमलावर होते हुए तमाम आरोप लगाए। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बंगाल में अवैध वित्तीय संस्थानों से लेकर मवेशी तस्करी, शिक्षक भर्ती से लेकर कोयला घोटाला ही नहीं बरन विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार हो रहा है। बंगाल के लोग तृणमूल के भ्रष्टाचारों को कभी नहीं भूल सकेंगे। उन्होंने आज कहा, तृणमूल के खिलाफ 23 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के भ्रष्टाचार के आरोप हैं। रोज़ वैली भ्रष्टाचार, सारदा भ्रष्टाचार, शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार, मवेशी तस्करी, कोयला तस्करी के मामले की जांच हो रही है। ऐसे में बंगाल के लोग इन भ्रष्टाचारों को कभी नहीं भूलेंगे।

यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से पटना में हुई विपक्षी पार्टियों की बैठक पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज जब कानून का डंडा चल रहा है, जेल की सलाखें सामने दिख रही हैं तब यह जुगलबंदी हो रही है। इधर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं भी एक गारंटी देना चाहता हूं। अगर उनके घोटाले की गारंटी है, तो मोदी की भी एक गारंटी है। मेरी गारंटी है हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की है। जिसने गरीब को लूटा है, जिसने देश को लूटा है, उसका हिसाब तो होकर रहेगा। बहरहाल पीएम मोदी ने इस दौरान भोपाल से ही बिहार, तमिलनाडु व अन्य राज्यों में हुए लाखों करोड़ों रुपये के घोटालों का जिक्र करते हुए विपक्ष और अब मोदी सरकार के खिलाफ महाबैठक के बाद कथित महामोर्चा पर भी कटाक्ष किया और सवाल उठाए।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More