Home » जिपं उपचुनाव में धुंआधार प्रचार, ताम्रध्वज साहू ने प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के लिए जनता से माँगा आशीर्वाद

जिपं उपचुनाव में धुंआधार प्रचार, ताम्रध्वज साहू ने प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के लिए जनता से माँगा आशीर्वाद

by Bhupendra Sahu

– जन हितकारी नीतियों के दम पर गढ़ रहे हैं नवा छत्तीसगढ़ – ताम्रध्वज साहू
– भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है – ताम्रध्वज साहू

दुर्ग।शनिवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी लक्ष्मी साहू के पक्ष में जनसंपर्क कर जनता से उन्हें भरी मतों से विजयी बनाने अपील की। उन्होंने ग्राम कोटनी, नगपुरा, बोरई, दमोदा, खुर्शीडीह, खुरशुल, गनियारी,और पीपरछेड़ी में जनसंपर्क कर छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के बारे में बताते हुए एवं उनसे मिले लाभ के संबंध में चर्चा कर क्षेत्र के विकास के लिए जनता से कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी साहू को अपना आशीर्वाद प्रदान करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि स्व. शालानी यादव के निधन के बाद यंहा उपचुनाव हो रहा है; आप सभी ने अपील है कि अपना आशीर्वाद प्रदान कर लक्ष्मी साहू को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएं, वही स्व.शालनी यादव को एक सच्ची श्रद्धांजली होगी।

ताम्रध्वज साहू ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ, राजीव गांधी किसान योजना, 2500 रूपये में धान खरीदी, बेरोजगारी भत्ता,गोधन न्याय योजना सहित शिक्षा व स्वास्थ्य में भी क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं, जिससे प्रदेश के हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर प्रदेश के किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं महिलाओं की उन्नति करने और नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने संकल्पपथ पर आगे बढ़ रही है।

इसी तरह दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में करोड़ों की राशि क्षेत्र में सड़क का जाल बिछ रहा है। ग्राम कोटनी नगपुरा के मध्य उच्चस्तरीय पुल निर्माण ,ग्राम नगपुरा में शिक्षा हेतु महाविधालय की स्थापना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कानून व्यवस्था के लिए ग्राम नगपुरा में पुलिस चौकी की स्थापना और एक सामाजिक भवन, ग्राम रसमडा में आई टी आई की घोषणा सहित अन्य विकास कार्य हुए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More