Home » मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, मंत्री के गोदाम में लगाई आग, अमित शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, मंत्री के गोदाम में लगाई आग, अमित शाह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

by Bhupendra Sahu

मणिपुर । मणिपुर में 3 मई को भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कई इलाकों से गोलीबारी और आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच अब एक मंत्री के प्राइवेट गोदाम में आग लगा दी गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को उपद्रवियों ने पूर्वी इंफाल जिले के चिंगारेल में मणिपुर के मंत्री एल सुसिंद्रो के निजी गोदाम में आग लगा दी।

दमकल गाडिय़ों ने आग पर जबतक काबू पाया, तब तक पूरा गोदाम जलकर खाक हो चुका था। इसके अलावा शुक्रवार रात को भी उपभोक्ता एवं खाद्य मामलों के मंत्री की एक अन्य संपत्ति और उसी जिले के खुरई स्थित उनके आवास में आग लगाने की कोशिश की गई थी। मणिपुर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें टीएमसी और एनसीपी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बता दें, मणिपुर में भड़की हिंसा को 50 दिन से ज्यादा हो गए हैं लेकिन अभी भी कई इलाकों हालात गंभीर बने हुए हैं।
00०००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More