Home » पटना-रांची के बीच इस तारीख से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, 7 घंटे का है सफर

पटना-रांची के बीच इस तारीख से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, 7 घंटे का है सफर

by Bhupendra Sahu

हाजीपुर । पटना और रांची के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड ‘वंदे भारत ट्रेनÓ का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 जून को रांची से पटना के लिए ‘वंदे भारत ट्रेनÓ का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जायेगा। 28 जून से ट्रेन सं. 22349 और 22350 पटना-रांची-पटना ‘वंदे भारत ट्रेनÓ का नियमित परिचालन किया जाएगा। ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

उन्होंने बताया कि 27 जून को ट्रेन संख्या 02439 रांची-पटना ‘वंदे भारत उद्घाटन स्पेशलÓ रांची से सुबह 10.30 बजे खुलकर मेसरा, बरकाकाना, चरही, गया, जहानाबाद होते हुए शाम को 5.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। 28 जून से 22349 ‘पटना-रांची वंदे भारत ट्रेनÓ पटना से सुबह 7 बजे खुलकर, 8.25 बजे गया, 9.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रूकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन सं. 22350 ‘रांची-पटना वंदे भारतÓ रांची से अपराह्न् 4.15 बजे खुलकर 4.35 बजे मेसरा, 5.30 बजे बरकाकाना, 6.30 बजे हजारीबाग, 7.30 बजे कोडरमा, 8.45 बजे गया रूकते हुए रात 10.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More