Home » ब्राह्मणों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय का पत्र वायरल… सरकार ने बताया फर्जी, एफआईआर दर्ज

ब्राह्मणों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय का पत्र वायरल… सरकार ने बताया फर्जी, एफआईआर दर्ज

by Bhupendra Sahu

रायपुर । सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किये जा रहे छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय के पत्र को छत्तीसगढ़ स्टेट फेक न्यूज कंट्रोल एंड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल द्वारा फेक न्यूज करार दिया गया है। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

 

वायरल किया जा रहा छत्तीसगढ़ के गृह मंत्रालय का पत्र पूर्णतः फेक है। इस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा किसी भी प्रकार का पत्र जारी नहीं किया गया है।

फेक पत्र में कान्यकुब्ज, सरयूपारिण या अन्य पुजारी ब्राम्हणों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर कार्रवाई का उल्लेख किया गया है, जो पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More