Home » महानगर सहित राज्य भर में रथ यात्रा की धूम

महानगर सहित राज्य भर में रथ यात्रा की धूम

by Bhupendra Sahu

कोलकाता । राज्य सहित महानगर कोलकाता में रथयात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया और इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
गाजे बाजे,शंख व घंटे के भक्तिमय लय व जय जगन्नाथ के उद्घोष के बीच महानगर कोलकाता सहित राज्य भर में रथयात्रा की धूम रही। आज कोलकाता में इस्कॉन की प्रसिद्ध रथयात्रा का उद्धघाटन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। महानगर कोलकाता का धर्मतल्ला इलाका हो या फिर हुगली जिले की ऐतिहासिक माहेश की रथयात्रा।

भगवान का रथ खींचने को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह दिखा। इस्कान की रथयात्रा में तो लाखों की संख्या में भक्त शामिल हुए। रथ यात्रा को लेकर कोलकाता से लेकर जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। जैसे जैसे सुबह के बाद समय का चक्का चलता गया रथयात्रा को लेकर चहल पहल भी बढ़ती रही। इधर राज्य के नदिया जिले के मायापुर स्थित इस्कान मन्दिर में उल्टा रथ के मौके पर जगन्नाथ देव के लिए 56 भोग चढ़ाए गये।

भोग में सफेद भात, पुलाव, खिचड़ी, जीरा राईस लेमन राईस, कच्चू साग, मानकच्चू, पटल, भिंडी सहित विभिन्न तरह के दाल एवं सब्जियां शामिल की गई हैं। इसके अलावा आम, कटहल समेत कई फलें के साथ ही पायस, मालपुआ एवं कई तरह की मिठाइयों को भी भोग में शामिल किया गया है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More